घर छोड़ सपनों की तलाश में 65 लोग पहुंचे थे राजस्थान, जयपुर के शाहपुरा में हो गया मौत से सामना, दिल दहला देगी ये दास्तां

Updated on 28-10-2025 04:01 PM
जयपुर: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से अपने घर-परिवार, बच्चों और उम्मीदों के साथ राजस्थान आए मजदूरों की सुबह मौत के साये में तब्दील हो गई। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस में आग लगने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर मजदूर झुलस गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।65 मजदूरों को लेकर बस पीलीभीत (यूपी) से टोडी स्थित ईंट भट्टे पर जा रही थी। दिवाली के बाद इस बस में सवार सभी लोग नए रोजगार से अपनी जिंदगी रोशन करने का ख्वाब भी साथ लिए जा रहे थे। उनकी घर-गृहस्थी का सामाना भी इसी बस के ऊपर रखा था। यही सामाना उनकी जान सांसत में डालने वाला साबित हुआ। सामान 11000 केवी की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। कुछ ही सेकंड में करंट पूरी बस में दौड़ गया और छत पर रखा सामान आग की लपटों में घिर गया। बस में सिलेंडर और बाइक्स रखी थीं, जिनमें विस्फोट होते ही अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन ज़ोरदार धमाकों के बाद लोग दहशत में आ गए। मजदूर बस से चिल्लाते हुए बाहर कूदने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।

मासूमों के आंसू देख मां की चीखें निकल रही


इस हादसे में घायल कई मजदूरों में छोटे बच्चे भी हैं। कुछ 20 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। बच्चों की हालत देख मांएं रोती बिलखती नजर आईं। घायलों को पहले शाहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से पांच की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर SMS अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में पीलीभीत के नसीम (50) और सहीनम (20) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद गांव और परिवारों में मातम छा गया है।

'बस के ऊपर रखे सिलेंडर और बाइक बने मौत का कारण'


ग्रामीणों ने बताया कि बस की छत पर गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिलें और घरेलू सामान रखा गया था। सिलेंडर ब्लास्ट और बाइकों में लगी आग ने पूरे वाहन को चंद मिनटों में राख में बदल दिया। हादसे के बाद कई मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन परिवार और बच्चों को बचा नहीं सके।

जांच में जुटा प्रशासन, सीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट


जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। कलेक्टर ने कहा, 'मजदूर अपने घर का सारा सामान लेकर राजस्थान आए थे। ऊपर रखा सामान हाइटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे यह दुखद घटना हुई। प्रशासन मौके पर है, सभी सुरक्षित बचे लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।”फिलहाल पुलिस, एफएसएल और आरटीओ की टीम जांच में जुटी है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हादसे की तस्वीरें अब भी दिल दहला रही हैं। जब रोज़गार की राह में निकले लोग, मौत के आगोश में समा गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.