कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- आर्टिकल 370 समस्या थी:हटने के बाद खुशहाली आई

Updated on 30-05-2025 01:14 PM

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में आर्टिकल 370 एक बड़ी समस्या थी। इससे यह धारणा बन गई थी कि कश्मीर देश के बाकी हिस्से से अलग है। यह सरकार की सोच में भी झलकता था।'

खुर्शीद ने कहा, '2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद यह धारणा खत्म हो गई। इसके बाद चुनाव हुए और 65% लोगों ने मतदान लिया। अब कश्मीर में एक चुनी हुई सरकार है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल करवाना चाहते हैं। वे कश्मीर में आई खुशहाली नहीं देखना चाहते।'

दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की। थरूर ने कोलंबिया के बोगोटा में कहा, 'कोलंबियाई सरकार ने भारत के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हुई जानमाल की नुकसान पर दुख जताया। भारत इससे निराश है।'

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। हमला करने वालों और बचाव करने वालों में फर्क होता है। जैसे कोलंबिया ने कई आतंकवादी हमलों को झेला है, वैसे ही हमने भारत में भी लगभग चार दशकों तक हमलों को झेला है।'

शशि थरूर और सलमान खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया को ब्रीफ करने गए भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा हैं।

इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। साथ ही खानेतर में BSF कैंप में जवानों से भी मुलाकात करेंगे। शाह दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वे गुरुवार शाम जम्मू पहुंचे थे। उन्होंने कल देर रात राजभवन में हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.