लगातार सातवें महीने बढ़ी सोने की कीमत, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, कौन खरीद रहा इतना गोल्ड?

Updated on 05-03-2026 02:27 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। इस दौरान सोने की कीमत में कुल मिलाकर 61% तेजी आई है। यानी हर महीने के हिसाब से यह औसतन 9 फीसदी बढ़ी है। इससे पहले 2000 के दशक की शुरुआत में और 1970 के दशक में सोने की कीमत में लगातार छह महीने तेजी आई थी।

इस साल सोने की कीमत में करीब 20 फीसदी तेजी आई है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध और आर्थिक अस्थिरता के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। दुनिया पर जब भी मुसीबत आती है तो सोने की चमक बढ़ जाती है। इसकी वजह यह है कि दुनिया में अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने का रुख करता है। साथ ही कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने हाल में सोने की जमकर खरीदारी की है। इससे सोने की कीमत में तेजी आई है।

किसने खरीदा सोना?

सोने की कीमत में साल 2020 से साल 2025 तक 5 साल के दौरान 265% फीसदी तेजी आई। इस दौरान चीन, पोलैंड, तुर्की और भारत समेत कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने सोने की जमकर खरीदारी की। सोना खरीदने में चीन सबसे आगे है। उसने पिछले पांच साल में आधिकारिक रूप से 357.1 टन सोना खरीदा। चीन के बाद सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश पोलैंड रहा जिसने 5 साल में 314.6 टन सोना खरीदा। इसके बाद तुर्की (251.8 टन) और भारत (245.3 टन) का नंबर रहा।
  • सोने की कीमत में फरवरी में लगातार सातवें महीने तेजी आई है
  • यह पहला मौका है जब सोने की कीमत लगातार सात महीने बढ़ी है
  • इससे पहले दो बार सोने की कीमत में लगातार 6 महीने उछाल आई थी
  • पिछले सात महीने में सोने की कीमत में 61 फीसदी तेजी आई है
ब्राजील ने इस दौरान 105.1 टन, अजरबैजान ने 83.6 टन, जापान ने 80.8 टन, थाईलैंड ने 80.6 टन, हंगरी ने 78.5 टन और सिंगापुर ने 77.3 टन सोना खरीदा। हालांकि कई देशों ने पिछले 5 साल में सोना बेचा भी है। इनमें फिलीपींस सबसे आगे है। उसने इस दौरान 65.2 टन सोना बेचा। कजाकस्तान ने इस दौरान 52.4 टन सोने की बिक्री की। इसी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने 19.1 टन सोना बेचा। जर्मनी का गोल्ड रिजर्व 16.3 टन कम हो गया जबकि मंगोलिया ने 15.9 टन सोना बेचा। ताजिकिस्तान ने 11.9 टन, यूरो एरिया ने 10.8 टन, कोलंबिया ने 9.2 टन और फिनलैंड ने 5.4 टन सोना बेचा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पश्चिम एशियाई देश पूरी तरह से झुलस रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के बंद होने से खाड़ी के अधिकतर देशों में पानी…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
Advt.