जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पैसेंजर बस खाई में गिरी:दो लोगों की मौत, 45 घायल

Updated on 06-05-2025 11:25 AM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को GMC राजौरी रेफर कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, बस मेंढर की ओर जा रही थी तभी खोड़ धारा के पास ड्राइवर ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया। खबर लगते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

4 मई को जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी हादसे की शिकार हुई थी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना की गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई थी।

मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई थी। सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई।

10 अप्रैल को भी हुआ था हादसा

इससे पहले 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के इलाके में एक टाटा सूमो वाहन सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई थी, जिसमें सात महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, गा जेके03सी-5203 नियंत्रण खो बैठा था और लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.