राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल

Updated on 17-01-2026 02:06 PM
इंदौर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मृतकों के परिजन से मुलाकात की। राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए, जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की।

मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। ये है अर्बन मॉडल। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।

राहुल गांधी ने साफ कहा कि किसी को ये राजनीति लगे तो लगे, लेकिन लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए। राहुल के प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला किया।

इससे पहले राहुल भागीरथपुरा पहुंचे और दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिले। दोनों परिवारों को उन्होंने चेक दिया। इसके बाद राहुल गांधी संस्कार गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने अन्य प्रभावित परिजन से मुलाकात की। सभी को राहुल ने एक लाख और सिंघार ने 50-50 हजार रुपए के चेक दिए।

राहुल के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह भी रहे।

राहुल बोले- इंदौर में लोग पानी पीकर मर रहे, ये अर्बन मॉडल भागीरथपुरा में मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा– इनके परिवार में लोगों की डेथ हुई है। लोग बीमार हुए हैं। ये कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दी जाएंगी। ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। लोगों को डराया जा रहा है। सारे के सारे परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। पानी पीकर लोग मरते हैं। ये है अर्बन मॉडल।

सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए… राहुल ने कहा– ये सिर्फ इंदौर में नहीं है। अलग–अलग शहरों में यही हो रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा, जिसने यहां ये काम करवाया है। कोई तो जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। लोगों ने जो इलाज कराया है, मौतें हुई हैं उसके लिए सरकार को मुआवजा तो देना चाहिए।

रहवासियों ने बताया- साफ पानी नहीं मिल रहा राहुल बोले कि उनको रहवासियों ने बताया कि ये जो टंकी है ये सिंबल है। आज भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। बैन लगा दिया है, लेकिन कुछ दिन में हटा दिया जाएगा और फिर वही पानी दिया जाएगा। लोग कह रहे हैं जो सरकार की जिम्मेदारी है उसे पूरा करे।

राजनीति के सवाल पर बोले- मदद करने आया आप यहां राजनीति करने आए हैं? इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा– मैं उनको सपोर्ट करने यहां आया हूं। मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां उनका मुद्दा उठाने उनकी मदद करने आया हूं। इसमें कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि हमारी देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है तो मदद करूं। मैं इनके साथ खड़ा हूं। आप इनको साफ पानी दिलवाइए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.