शिमला-कांगड़ा में बारिश, लाहौल में बर्फबारी:लोअर बाजार में दुकानों में घुसा पानी, अगले 6 घंटे के लिए 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Updated on 11-04-2025 02:28 PM

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज ताजा हिमपात हुआ। वहीं शिमला में सुबह पौने 11 बजे कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

लोअर बाजार और मिडल बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। इस दौरान कुछ देर के लिए शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त अच्छी बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। हमीरपुर के बड़सर, मंडी में तूफान चला।

मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर अगले 6 से 8 घंटे तक बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का चेतावनी दी है।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

कांगड़ा और कुल्लू जिला में आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब, टमाटर, मटर, प्लम, आड़ू इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है और रात के तापमान में ओलावृष्टि की वजह से गिरावट आई है। मगर दिन का तापमान नॉर्मल से काफी ज्यादा बना हुआ है।

ऊना का पारा 38.2 डिग्री पहुंचा

ऊना का तापमान नॉर्मल से 5.4 डिग्री ज्यादा के साथ 38.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। कांगड़ा का तापमान भी नॉर्मल से 2.9 डिग्री के उछाल के साथ 35.0 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 4.8 डिग्री के उछाल के बाद 35.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

भुंतर का तापमान नॉर्मल से 7.5 डिग्री ज्यादा

कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री के उछाल के बाद 33.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.6 डिग्री ज्यादा के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कल अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में मौसम साफ हो जाएगा। इससे गर्मी फिर से पसीने छुड़ाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.