PM बोले वादा पूरा करके बिहार आया हूं:कहा था पहलगाम के आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी

Updated on 30-05-2025 01:13 PM

 

सासाराम. PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा की। करीब 33 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया।'

'मैंने कहा था माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। ऐसी ही सजा उन्हें दी गई। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा।'

'दुश्मन जान ले कि 'आपरेशन सिंदूर' हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।'

6 पॉइंट में PM का पूरा भाषण

·        बिहार की धरती किए वादे पर: पहलगाम में आतंकी हमले में हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी। वह वचन पूरा किया। उनके ठिकानों को मिट्‌टी में मिला दिया है।

·        ऑपरेशन सिंदूर पर: 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुनिया ने हमारी BSF का अभूतपूर्व और अदम्य साहस देखा। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। मातृभूमि का कर्तव्य निभाते हुए 7 मई को BSF के सब इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए। बिहार के शहीद बेटे को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

·        माओवादी हिंसा परः 2014 से पहले देश के 125 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क-रोजगार दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। पहले सरकारी योजना नागरिकों तक पहुंचती ही नहीं थी। नक्सल प्रभावित गांव में न अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर। नीतीश जी ने इन परिस्थितियों में काम किया। हमने माओवादियों के खिलाफ काम किया। हम युवाओं को मुख्य धारा में लाने का भी काम किया।

·        CM नीतीश की तारीफ की:बिहार में जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई तो नीतीश जी के नेतृत्व में विकास होने लगा। पहले न हाईवे-न अस्पताल और न कोई विकास। पहले सिर्फ पटना एयरपोर्ट था, लेकिन अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन गया है। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का उद्घाटन किया। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ का निवेश हो रहा है।

·        लालू परिवार पर: आज बिहार में वर्ल्ड क्लास ट्रेनें चल रही हैं। हम रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन जिन पर ये जिम्मेदारी थी। उन्होंने नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूटने का काम किया। सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे। गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना। जंगलराज वालों के तौर-तरीके से आप लोगों को आगे भी सावधान रहने की जरूरत है।

·        RJD और कांग्रेस वाले झूठ बोल रहे: जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके दौर में वंचित लोगों को बिहार छोड़कर जाना पड़ा, आज वही लोग सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक आदिवासी, गरीबों के पास शौचालय नहीं था। करोड़ों लोगों के सिर पर छत तक नहीं थी। क्या कांग्रेस-RJD का यही सामाजिक न्याय था। जबकि इससे ज्यादा अन्याय नहीं हो सकता है। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.