कमजोर छत पर चली ड्रिल, दीवार तोड़ रहे मजदूर पर भरभराकर गिरी; मौत, 102 दिन की जांच में ठेकेदार-मकान मालिक पर FIR

Updated on 28-10-2025 03:59 PM
ग्वालियरः बरसात के मौसम में एक जर्जर मकान की दीवार तोड़ते समय हुए हादसे में मज़दूर की मौत हो गई थी। इस घटना के करीब साढ़े तीन महीने बाद जाकर ग्वालियर पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके पीछे की वजह काफी चौंकाने वाली है।


क्या है पूरा मामला?

असल में घटना 16 जुलाई 2025 की है। ग्वालियर के आसाराम बापू के आश्रम के पास सोनू सेन नाम के एक व्यक्ति का मकान काफी जर्जर था। इस मकान को रेनोवेट कराने के लिए मकान मालिक ने दीपक करार नाम के ठेकेदार को मकान तोड़ने का ठेका दिया। 16 जुलाई को मज़दूर नरेंद्र साइट पर काम कर रहा था। वह दीवार तोड़ने का काम कर रहा था उसी दौरान ठेकेदार दीपक ने छत पर ड्रिल मशीन चला दी। घर की छत बरसात की वजह से पहले जर्जर छत कमजोर थी। ड्रिल चलते ही छत अचानक से ढह गई। इससे नीचे काम कर रहा मजदूर नरेंद्र अपनी जान गंवा बैठा था।

पुलिस की 102 दिन तक चली जांच

शुरुआत में से बरसात की वजह से हुआ हादसा माना जा रहा था। हालांकि मृतक के परिजनों ने आशंका जताई और पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। करीब साढ़े तीन महीने तक पुलिस ने मामले की जांच की और पाया कि यह घटना मकान मालिक और ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। पूरा मकान सीलनग्रस्त था। बावजूद इसके यहां सावधानी से काम न करते हुए मजदूर की जान से खिलवाड़ किया गया था।

मकान मालिक-ठेकेदार की लापरवाही उजागर

इस पूरे मामले को लेकर सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि कंपू थाना क्षेत्र में घटित हुई इस घटना में पूर्व में मर्ग कायम किया गया था। मामले को पुलिस ने विवेचना में लिया था। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि यह पूरा मकान सीलन की वजह से जर्जर था। उसके बावजूद जानबूझ कर मकान मालिक ने इस तरह से कार्य करवाया था जिसमें नीचे काम कर रहे मज़दूर के ऊपर दीवार ढह कर गिरी थी इस लापरवाही को लेकर ठेकेदार और मकान मालिक दोनों पर विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
 14 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की तैनाती में काफी कमी आई…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की और अहम खनिजों और नई…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
Advt.